07/02/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

भारत का पहला आंधी-तूफ़ान अनुसंधान परीक्षण केंद्र कहां पर स्थापित किया जाएगा। 

- ओडिशा के बालासोर में 


ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना? 

- हिमाचल प्रदेश 


भारत के किस राज्य में लोनार झील अवस्थित है? 

- महाराष्ट्र 

व्याख्या : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित रहस्यमयी लोणार झील को पर्यटकों के लिए विकसित किया जाएगा। मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर बुलढाणा में स्थित इस झील के बारे में कहा जाता है कि 52,000 साल पहले 10 लाख टन के एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद गोलाकार लोणार झील निर्मित हुआ।


केंद्रीय सुरक्षा परिषद’ किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा स्थापित की गई थी?

- श्रम मंत्रालय


ब्राजील के सैटेलाइट अमेजोनिया-1 को किस देश के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा लांच किया जाएगा?

- भारत 

व्याख्या : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2021 में अपने पहले मिशन के हत 28 फरवरी को ब्राजील के सैटेलाइट अमेजोनिया-1 और तीन भारतीय पेलोड को लॉन्च करेगा।


कपिला’ कार्यक्रम किस क्षेत्र से जुड़ा है?

- बौद्धिक संपदा अधिकार


अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने सीईओ पद छोडा, उनकी जगह किसको सीईओ की जिम्मेदारी दी गई?

- एंडी जेसी


किस देश ने फरवरी 2021 में हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के रक्षा मंत्रियों के कॉन्क्लेव की मेजबानी की?

- भारत


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?  

- प्रवीण सिन्हा 


देश में पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संख्या  किस राज्य में सबसे ज्यादा है? 

- उत्तर प्रदेश 

व्याख्या : 2010 में देश में 1,112 पार्टियां थीं, यह संख्या 2019 तक हुए पंजीकरण के अनुसार 2,301 पहुंच चुकी है। देश की सबसे ज्यादा 653 यानी करीब 28 प्रतिशत पार्टियां उत्तर प्रदेश की हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर दिल्ली (291) है।


भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का 16वां संस्करण राजस्थान में शुरू हुआ? 

- अमेरिका


विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?  

- 4 फरवरी 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024