07/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रथम ही कैबिनेट बैठक कब आयोजित हुई? 

- 5 फरवरी 2021 


हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा का चौथा बजट सत्र  कब से शुरू होगा?

- 26 फरवरी 2021

व्याख्या : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  चौथा बजट 6 मार्च को विधानसभा में पेश करेंगे। 20 मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की ओर से 13वीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र को बुलाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 


केंद्रीय वित्त बजट 2021-22 में ऊना-हमीरपुर रेल लाइन को कितनी धनराशि देने का प्रावधान किया गया है? 

- 1000 रुपए


सामरिक महत्व की रेल लाइन भानु पल्ली बिलासपुर के लिए बजट में कितनी धनराशि का प्रावधान किया गया है?  

- 405 करोड 


चंडीगढ़ बद्दी रेल लाइन के लिए बजट में कितने करोड़ का प्रावधान किया गया है?  

- 200 करोड़ 


15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की कितनी प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है? 

- 53.5%

व्याख्या :देशभर में यह औसत आंकड़ा 53.1% है। इस तरह से हिमाचल प्रदेश का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से 0.4 % ज्यादा है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024