06/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

देश के आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों में ज्यादा राजस्व घाटा अनुदान पाने वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश को कौन सा स्थान प्राप्त है? 
- तीसरा 
व्याख्या : पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान पर, केरल द्वितीय स्थान पर तथा हिमाचल प्रदेश राजस्व घाटा अनुदान पाने वाला तीसरा राज्य है।

पंद्रहवें वित्तायोग की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत नौकरी कम हुई है? 
- 0.8%
व्याख्या : वर्ष 2001 में जहां सरकारी रोजगार 4.5 फीसदी था, वहीं 2017 में यह घटकर 3.7 फीसदी रह गया है। रिपोर्ट के अनुसार सरकारी नौकरियां घटने के बावजूद प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे आठ फीसदी लोग ही हैं, जो देश में न्यूनतम हैं।

कायाकल्प योजना के तहत सुंदरनगर सिविल अस्पताल को हिमाचल प्रदेश में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ था?  
- तीसरा 
व्याख्या : सुंदरनगर अस्पताल को 10 लाख रुपये का इनाम मिला है।

देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडिया नेटबुक्स ने 21वीं सदी के अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ 251 व्यंग्यकारों की रचनाओं का एक वृहद संकलन निकाला है, इसमें हिमाचल प्रदेश के किस व्यंग्यकार की रचनाओं को भी शामिल किया गया है? 
- डाॅ. संजीव कुमार

नोहराधार व हरिपुरधार किस जिला में अवस्थित है? 
- सिरमौर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024