04/02/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
1 फरवरी 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में स्वास्थ्य अवसंरचना पर कितने प्रतिशत बजट में बढ़ोतरी की गई है?
- 137%
भारत सरकार ने नए बजट में कितनी उम्र से अधिक व्यक्तियों को टैक्स भरने में छूट प्रदान की है?
- 75 वर्ष
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार, कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन द्वारा कब आर्थिक सर्वे 2020-21 पेश किया गया था?
- 29 जनवरी 2021
व्याख्या : इस आर्थिक सर्वे के अनुसार, 31 मार्च 2021 को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत नेगेटिव रहने संभावना जताई गई है।
आयुष्मान भारत योजना के नए सीईओ किसे नियुक्त किया?
- आर. एस. शर्मा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस भारतीय-अमेरिकी महिला को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है?
- भव्या लाल
इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2020 में जस्टिस डिलीवरी में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?
- महाराष्ट्र
हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शिवम सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया इस बैंक का संबंध किस राज्य से था?
- महाराष्ट्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 में कृषि क्षेत्र के लिए ऋण को बढ़ाकर कितने लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है?
- 16.5 लाख करोड़
भारत के पंद्रहवें वित्त आयोग की अंतिम रिपोर्ट संसद में कब पेश की गई?
- 1 फरवरी, 2021
किस बीमारी के खिलाफ 30 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में आयोजित किया गया?
- पोलियो
31 जनवरी, 2021 को पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर देश भर में राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान "प्रबुद्ध भारत" पत्रिका का संबंध किससे था?
- स्वामी विवेकानंद
व्याख्या : प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी, 2021 को स्वामी विवेकानंद द्वारा शुरू की गई रामकृष्ण आर्डर की मासिक पत्रिका ‘प्रबुद्ध भारत’ की 125 वीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया।
Comments
Post a Comment