03/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

नेपाल में दोवन डैम साइट पर 900 मेगावाट की अरुण-3 जल विद्युत परियोजना के रिवर डायवर्जन अरेंजमेंट का शुभारंभ  किसने किया? 
- एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा 
व्याख्या : एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसएपीडीसी, नेपाल में 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना को निष्पादित कर रही है।

केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में  कितने करोड रुपए की कटौती की है? 
- 631 करोड़ रुपये 
व्याख्या : प्रदेश को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 10,800 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 11,431 करोड़ रुपये मिले थे। हिमाचल सरकार अपने वार्षिक बजट में इसी राशि से घाटे की पूर्ति करती है।  चालू वित्तीय वर्ष के लिए पिछले साल पंद्रहवें वित्तायोग ने केरल के बाद हिमाचल को बड़ी राहत दी थी। 11,431 करोड़ रुपये की यह ग्रांट अभूतपूर्व थी। इसे वर्ष 2019-20 की तुलना में 45 फीसदी बढ़ाया गया था।

 केंद्रीय वित्त बजट में पहली बार विदेशों से आने वाले सेब पर कितनी प्रतिशत कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है।
- 35 फीसदी
व्याख्या : अमेरिका, ईरान, तुर्की समेत करीब 40 देशों से भारत में सेब आयात होता है। ट्रेड वॉर के बीच पहले से ही अमेरिकी सेब पर 70 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। अब 35 फीसदी सेस के बाद कुल शुल्क 105 फीसदी हो जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश की पहली पहली महिला शल्य चिकित्सक कौन थी? 
- डॉ. इंदु भारद्वाज 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024