30/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

जिला लाहौल स्पीति में हालडा से एक दिन पूर्व कौन सा त्यौहार मनाया जाता है? 
- खोगलाणु

मंडी जिला की बल्ह घाटी में अवस्थित किस झील का संबंध महाभारत योद्धा रत्नयक्ष से जोड़ा जाता है? 
- नलसर झील

हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई किस झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? 
- प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड की झांकी को

एमएचए-2020 की रैंकिंग के मुताबिक देश के 75 थानों में हिमाचल प्रदेश के कितने सर्वश्रेष्ठ थानों को शामिल किया गया है? 
- 02
व्याख्या : एमएचए द्वारा देश के 16,671 पुलिस थानों में 2020 की रैकिगं में 75 थानों को शार्ट लिस्ट किया गया था।  इन थानों का चयन एनसीआरबी  डाटा के तहत महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने, प्रापर्टी अफेयर्स, गरीब तबके के प्रति होने वाले अपराध, गुमशुदा लोगों को तलाशने के क्षेत्र में सर्वे करवाया गया था। प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ थानों में शिमला का ढली थाना व छोटा शिमला थाना शामिल है। इसमें ढली थाने ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के शहरी गरीब परिवारों के लिए भवन बनाने के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  कितने भवन मंजूर किए गए हैं? 
- 1212  
व्याख्या :  प्रति परिवार के मुखिया को 1 लाख 85 हजार रुपये मिलेंगे। राशि जारी करने के साथ केंद्र सरकार ने परिवार की सालाना इनकम 3 लाख से ज्यादा न होने की शर्त भी रखी है। 

हालड़ा उत्सव प्रदेश के किस जिला में मनाया जाता है? 
- लाहौल स्पीति 
व्याख्या : लाहौल की पट्टन घाटी में  देवी-देवताओं को समर्पित हालड़ा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा की और बाद में ग्रामीणों ने मशालों को गांव के निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर अलाव जलाया और बुरी आत्माओं को भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन व पिंड अर्पित कर भगाया। पट्टन घाटी में हालड़ा जिसे खोगल के नाम से जाना जाता है।

28 जनवरी 2021 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा "जन संवाद कक्ष" का शुभारंभ कहां से किया? 
- मंडी 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024