27/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

जस्टिस पीवी संजय कुमार को  किस राज्य का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया? 
- मणिपुर

भारतीय सैन्य बलों ने बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान सागर में एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किया है, जिसे  क्या नाम दिया गया? 
- कवच 
व्याख्या : इस अभ्यास में अंडमान एवं निकोबार कमान, पूर्वी नौसेना कमान, दक्षिणी सैन्य कमान ने हिस्सा लिया, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बलों ने भागीदारी की। इसमें मालवाहक पोतों, पनडुब्बियों और जहाजों का इस्तेमाल किया गया।


वर्ष 2021 में कितने व्यक्तियों को पदम श्री, पदम भूषण तथा पदम विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया? 
- 119
व्याख्या : 102 पदम श्री, 10 पदम भूषण तथा 7 पदम विभूषण
  
सात को पद्म विभूषण :
  1. शिंजो आबे -पब्लिक अफेयर्स, जापान
  2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
  3. डाक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
  4. नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) -साइंस एंड इंजीनियरिंग
  5. मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद, दिल्ली
  6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
  7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा

दस को पद्म भूषण :
  1. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
  2. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
  3. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
  4. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
  5. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
  6. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
  7. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
  8. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
  9. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
  10. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा


हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली को किस पार्टी द्वारा बाहर निकाला गया? 
- नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी

पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा लाहौर में रावी नदी के किनारे पहली बार पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब पारित किया था? 
- दिसंबर 1929

भारत में ब्रिटिश हुकूमत के शासन में पहला स्वाधीनता दिवस कब मनाया गया था? 
- 26 जनवरी 1930

भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत वर्ष 1937 में राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव करवाए गए, उस समय मुख्यमंत्री को किस नाम से जाना जाता था? 
- प्रीमियर

25 जनवरी 2021 को मनाए गए 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम क्या थी? 
- Making our voters empowered,  Vigilant, Safe  & informed

हाल ही में किस कंपनी ने एक ही राकेट से 143 सेटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने का नया रिकॉर्ड बनाया? 
- स्पेस एक्स
व्याख्या : इससे पहले यह रिकार्ड भारत के नाम था। साल 2017 में भारत ने एक राकेट से 104 सेटेलाइट को लांच किया था। 

टी. नटराजन किस खेल से जुड़े हुए हैं? 
- क्रिकेट 
व्याख्या : टी. नटराजन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है।

Important Facts : अमरीका के रयान क्राउजर ने अमरीकन ट्रैक लीग सीरीज में 22.82 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर एक नया विश्व इंडोर शॉट पुट रिकॉर्ड बनाया। 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता क्राउजर ने अपने पहले प्रयास में ही अमरीका के रैंडी बर्न्स के वर्ष 1989 के 22.66 मीटर के रिकार्ड को तोड़ दिया।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024