27/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को वर्ष 2021 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया? 
- करतार पारस राम सिंह (कला के क्षेत्र में पद्मश्री)

हिमाचल की पहली किसान गैलरी कहां पर खोली गई? 
- पालमपुर 
व्याख्या : हिमाचल की पहली कृषक दीर्घा प्रदेश कृषि विवि परिसर में स्थापित की गई है। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने किसान गैलरी के माध्यम से प्रगतिशील किसानों के फोटोग्राफ अपने परिसर में प्रदर्शित किये है। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस ( 25 जनवरी 2021) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कांगड़ा के शाहपुर के सिहोलपुरी क्षेत्र की किसान सुमन लता को किसान गैलरी के उद्घाटन का मौका दिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के कितने अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया गया।
- 5
व्याख्या : राष्ट्रपति पुलिस मेडल पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में एडीजीपी रैंक का एक अधिकारी, एसपी रैंक के दो, एक एसआई और एक ऑनरेरी हैडकांस्टेबल हैं।

हिमाचल प्रदेश में कितने नगर निगम है? 
- 6
व्याख्या :
1. धर्मशाला, शिमला, सोलन, मंडी और पालमपुर 
2. धर्मशाला निगम नगर निगम में 8 अप्रैल 2021 से पहले चुनाव करवाना जरूरी है
3. हिमाचल प्रदेश में 6 नई नगर पंचायत बनाई गई है : अंब, चिडगांव, कंडाघाट, नेरवा, निरमंड और आनी

हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर किस वर्ष बना था?  
- वर्ष 1966

शिमला में स्थित दीपकमल किस राजनीतिक दल का कार्यालय है? 
- भारतीय जनता पार्टी 

हिमाचल प्रदेश राज्य के पूर्ण राजत्व  दिवस की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर वर्ष भर कितने समारोह आयोजित किए जाएंगे? 
- 52

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024