25/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में हिमाचल के किस अस्पताल पर आ बेहतर प्रदर्शन किया है?
- आईजीएमसी शिमला
व्याख्या : शून्य शिकायतें और ज्यादा संख्या में मरीजों का उपचार करने को लेकर आईजीएमसी को इस सम्मान क लिए चुना गया है। आयुष्मान जन आरोग्य योजना की शुरुआत सितंबर 2018 से हुई थी।
भूतनाथ पुल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है?
- कुल्लू
व्याख्या : मुख्यमंत्री ने कुल्लू के भूतनाथ पुल को मार्च 2021 तक तैयार करने के दिए निर्देश हैं।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज जिला परिषद वार्ड से किस उम्मीदवार ने सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की है?
- मनु बाला
व्याख्या : भोरंज से भाजपा प्रत्याशी 38 वर्षीय मनु बाला ने पहली बार जिला परिषद का चुनाव लड़ा और जिले में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। मनु बाला को 18,065 मतों में से 11,492 वोट मिले हैं।
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत प्रदेश से आचार संहिता कब समाप्त हुई
- 23 जनवरी 2021
सुप्रसिद्ध प्राचीन मृकुला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश में कहां पर अवस्थित है?
- लाहौल के उदयपुर
व्याख्या : प्राचीन मृकुला देवी मंदिर में मृत्यु शैय्या पर लेटे भीष्म पितामह, समुद्र मंथन, सीता हरण, अशोक वाटिका, गंगा-जमुना, नौ ग्रह, भगवान विष्णु के अवतार, भगवान शिव का नेत्र खुलने, भगवान कृष्ण-अर्जुन, द्रोपदी स्वयंवर, अभिमन्यु के चक्रव्यूह सहित कई देवी-देवताओं की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।
किस सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई ने पहाड़ी क्षेत्रों में दूरसंचार कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ समझौता किया है?
- पावरग्रिड
व्याख्या : पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Comments
Post a Comment