24/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में किस देश द्वारा पेरिस जलवायु समझौता समिति पर पुनः शामिल होने का निर्णय लिया? 
- अमेरिका 
व्याख्या : वर्ष 2015 में पेरिस में एतिहासिक जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, इसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार को वैश्विक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखना है। वर्ष 2017 में ट्रंप प्रशासन ने औपचारिक तौर पर इस समझौते से बाहर होने की घोषण की थी। पेरिस समझौता अमरीका के लिए 19 फरवरी, 2021 को अनुच्छेद 21 (3) के अनुसार लागू होगा। 

"अमरीका फर्स्ट" का नारा किस अमेरिकन राष्ट्रपति द्वारा किया गया था?
- डोनाल्ड ट्रंप 

पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) राजनीतिक पार्टी का गठन किसके द्वारा किया गया? 
- पीरजादा अब्बास सिद्दीकी

भारत के सबसे बड़े आइस हाकी केंद्र को कहां पर स्थापित किया जाएगा? 
- लद्दाख

कैडिसन-सिंगर प्रॉब्लम और रामानुज ग्राफ के सवालों को हल करने वाले किस भारतीय गणितज्ञ को संयुक्त रूप से अमेरिका में प्रतिष्ठित पुरस्कार “माइकल एन्ड शीला हेल्ड” पुरस्कार  से सम्मानित किया?
- निखिल श्रीवास्तव

बाल मजदूरी को समाप्त करने के 'फेयर शेयर फॉर चिल्ड्रेन' नामक अभियान के नेतृत्व में शुरू किया गया? 
- कैलाश सत्यार्थी
व्याख्या :नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता  कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सतत विकास लक्ष्य के तहत सन 2025 तक दुनिया से बाल श्रम को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। 

वर्ष 2021 अंतर्राष्ट्रीय वर्ष इसके उन्मूलन से संबंधित है? 
- बाल श्रम 

अमेरिकी सीनेट ने किस रिटायर्ड जनरल को पहले अश्वेत अमेरिकी रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति किया?
- लॉयड ऑस्टिन

हाल ही में नरेंद्र चंचल का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है? 
- भजन गायकी 
व्याख्या : नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 1973 में बालीवुड फिल्म ‘बॉबी’ में अपना पहला गाना गया था। लेकिन 1980 में आई फिल्म ‘आशा’ के ‘तूने मुझे बुलाया’ तथा 1983 में ‘अवतार’ के ‘चलो बुलावा आया है'।

 हाल ही में किस नेता की 125वीं जयंती के उपलक्ष पर देश भर में पराक्रम दिवस मनाया गया के ?
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस  

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024