24/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

बर्फानी तेंदुए व इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला देश का पहला राज्य है? 
- हिमाचल प्रदेश 
व्याख्या : राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन बंगलूर के सहयोग से राज्य में बर्फानी तेंदुए की आबादी का आकलन पूरा किया है। बर्फानी तेंदुआ हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु है। हिमाचल में बर्फानी तेंदुए की अनुमानित आबादी 73 है। हिम तेंदुए का घनत्व 0.08 से 0.37 प्रति सौ वर्ग किलोमीटर है। स्पीति, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फानी तेंदुए और उसके शिकार जानवरों आइबैक्स और भरल का घनत्व सबसे अधिक पाया गया। 


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा कितनी धनराशि मंजूर की है? 
- 67 करोड़ 
व्याख्या : इस राशि के तहत शहरी विकास विभाग राज्य में 1200 आवास बनाएगा। 

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- प्रथम
व्याख्या : गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षण स्तर का मूल्यांकन परिणाम घोषित किया, जिसमें इस महाविद्यालय को वर्ष 2018-19 के लिए आरक्षी मूलभूत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए देशभर में प्रथम घोषित किया गया है। यह संस्थान वर्ष 25 जुलाई, 1995 को स्थापित हुआ था और इस वर्ष रजत जयंती मना रहा है है। इस संस्थान को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ईनाम के रूप में ट्रॉफी और 22 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

केेंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने स्वाधार गृह योजना के तहत कितनी धनराशि जारी की है? 
- 3 लाख 35 हजार 850 
व्याख्या : स्वाधार गृह योजना : ऐसी महिलाओं, जिन्हें दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा एवं अन्य किसी कारण से घर से निकाल दिया गया हो तथा उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं हो या शारीरिक रूप से अक्षम हों, उनको आश्रय देने के मकसद से उक्त योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया था।
स्वाधार गृह योजना के तहत घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को 1 साल तक होस्टल में रहने की अनुमति दी जाती है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024