16/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश भर में सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली मुरहाग पंचायत को  किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? 
- स्कॉच अवार्ड-‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मैरिट सर्टिफिकेट’ 
व्याख्या : विकास खंड गोहर के अंतर्गत मुरहाग पंचायत ने एक करोड़ से अधिक की राशि व्यय कर मनरेगा पार्क का निर्माण किया है, केंद्र सरकार मुरहाग पंचायत को स्कॉच अवार्ड-स्कॉच ऑर्डर ऑफ मैरिट सर्टिफिकेट जारी कर सम्मानित करेगी।

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह  का आयोजन कहां पर होगा? 
- रिज मैदान, शिमला 
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय  राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा भारत के राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के प्रबंधन प्रभावशाली मूल्यांकन रिपोर्ट के मुताबिक देश के पांच सबसे अच्छे प्रतिबंधित संरक्षित क्षेत्रों में  हिमाचल प्रदेश के कितने संरक्षित क्षेत्रों को स्थान मिला? 
- तीन 
व्याख्या : 
1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क  
2. तीर्थन वन्यजीव अभयारण्य 
3. सैंज वन्यजीव अभ्यारण्य

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024