11/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बिडेन ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के लिए किसे नामित किया? 

- मेरिक गारलैंड

व्याख्या : वनिता गुप्ता को बिडेन द्वारा एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के लिए नामित किया हैं।


न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने  भारत के किस राज्य में दो सड़क परियोजनाओं के लिए भारत सरकार के साथ 646 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं? 

- आंध्र प्रदेश

व्याख्या : न्यू डेवलपमेंट बैंक  की स्थापना 15 जुलाई 2014 को हुई थी। इसका मुख्यालय स्थान चीन के शंघाई में अवस्थित है। न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मार्कोस प्राडो ट्रायजो है।


एशिया प्रशांत में गूगल क्लाउड के नए प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? 

- करन बाजवा 

व्याख्या : गूगल के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है। गूगल का मुख्यालय कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका  में अवस्थित है।


'इंडियाज 71-इयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' पुस्तक के लेखक कौन है? 

- आर. कौशिक


पुरुषों के टेस्ट मैच में मैच अधिकारी बनने वाली पहली महिला अंपायर बनी? 

- क्लेयर पोलोस्क

व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोस्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में अंपायर की भूमिका निभाकर पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायर बनने पहली महिला अधिकारी बन गई है।


भारत के किस राज्य द्वारा महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मुक्त सेवा के लिए "भ्रमण सारथी योजना" को लॉन्च किया? 

- असम


विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 

- 10 जनवरी

व्याख्या :  विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024