10/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

7 जनवरी 2020 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की शपथ किसने ली? 
- न्यायमूर्ति रवि मलिमठ
व्याख्या : न्यायमूर्ति रवि मलिमठ को  हिमाचल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस  एल. नारायणा स्वामी द्वारा शपथ दिलाई गई। 
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना :  25 जनवरी 1971
प्रथम मुख्य न्यायाधीश : मिर्जा हमीदुल्लाह बेग
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ थी।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन दो अभियांत्रिकी संस्थानों ने अपनी-अपनी लैबोरेटरीज व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर्ज को प्रयोग करने के लिए एमओयू साइन किया? 
- जवाहरलाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर  तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी
व्याख्या: राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और इस संस्थान में चार अभियांत्रिकी शाखाएं चल रही है, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की शाखाएं हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी  की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।

देश का पहला स्की पार्क हिमाचल प्रदेश में कहां पर बनेगा?
- कुफरी
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 16 किलोमीटर की दूरी पर पर्यटन क्षेत्र कुफरी जिला शिमला में स्की पार्क बनेगा। राज्य सरकार और नागसंज डेवलपर के मध्य इसके लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह परियोजना 250 करोड़ रुपये की लागत से 5.04 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश में कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनी गई? 
- 104
व्याख्या : सिरमौर जिले में सबसे ज्यादा 33, किन्नौर में 23, मंडी में 12, शिमला में 12, स्पीति में 11, सोलन में तीन, कांगड़ा तीन, बिलासपुर में दो और कुल्लू में एक, ऊना में चार पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

Preparing for state civil services examinations ?