08/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में कुल 3615 ग्रामीण पंचायतों के प्रधानों में से कितने प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं? 
- 1828
व्याख्या : इन आरक्षित पदों में से 479 पद अनुसूचित जाति महिलाओं, 143 पद अनुसूचित जनजाति महिलाओं, 133 पद अनुसूचित पिछड़ा वर्ग महिलाओं और 1073 पद सामान्य महिलाओं के लिए हैं।

हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2021 को कहां पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा? 
- रिज, शिमला

परमाणु विज्ञान अनुसंधान बोर्ड द्वारा  प्रदेश में यूरेनियम का पता लगाने के लिए किस संस्थान को 87 लाख रुपए के तीन प्रोजेक्ट सौंपे है? 
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी
व्याख्यान : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों ने ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, शिमला और किन्नौर जिलों को यूरेनियम की खोज के लिए चयनित किया है। भारत यूरेनियम के लिए कजाकिस्तान तथा आस्ट्रेलिया पर निर्भर रहता है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024