06/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) ने कोरोना वायरस के लिए किन दो दवाइयों के आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान की? 
- भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया की ‘कोविशील्ड’

व्याख्या : 
1. ‘कोवैक्सिन’ नामक टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर विकसित किया है।

2. सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया पुणे की वैक्सीन निर्माता कंपनी एसआईआई ने दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के जरिए ‘कोविशील्ड’ तैयार किया है।

3. भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) डा. वेणुगोपाल जी सोमानी हैं।

भारत के पहले स्वदेशी निमोनिया टीके 'Pneumosil' का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया? 
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन 

हाल ही में भारतीय रेलवे ने दुनिया की पहली हास्पिटल ट्रेन बनाकर रिकार्ड अपने नाम किया है। इस हास्पिटल ट्रेन को क्या नाम दिया गया है? 
- लाइफलाइन एक्सप्रेस 
व्याख्या : इस हास्पिटल ट्रेन में अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण और डाक्टर्स की टीम है, जिसमें दो मॉर्डन आपरेशन थिएटर और पांच ऑपरेटिंग टेबल समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

भारत का पहला पोलिनेटर पार्क कहां पर खोला? 
- उत्तराखंड
व्याख्या: उत्तराखंड के हल्द्वानी में चार एकड़ में तितलियों, मधुमक्खियों, पक्षियों और कीटो की 40 प्रजातियों के साथ देश का पहला परागणकर्ता पार्क विकसित किया गया है। 

भारत की सबसे युवा मेयर कौन बनी है? 
- आर्य राजेंद्रन
व्याख्या : 21 वर्षीय आर्य राजेंद्रन को केरल के तिरुवनंतपुरम निगम का नया मेयर चुना गया है। 

मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क  कहां पर स्थापित किया जाएगा? 
- असम

भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित एयर कंटेनर 'SAHAYAK-NG' का सफल उड़ान परीक्षण भारतीय नौसेना द्वारा कहां से किया गया? 
- गोवा तट
व्याख्या : SAHAYAK-NG, SAHAYAK Mk I का आधुनिक संस्करण है।

हाल ही में कांग्रेस के किस नेता का निधन हो गया? 
- बूटा सिंह
व्याख्या : केंद्रीय मंत्री के रूप में गृह, कृषि, रेल और संचार तथा अन्य महत्त्वपूर्ण मंत्रालयों के साथ ही बिहार के राज्यपाल का दायित्व संभाला था।

भारत के ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम (स्थलीय और हवाई) के लिए भारत के पहले टेस्टेड "तिहान-आईआईटी" की नींव कहां पर रखी? 
- आईआईटी हैदराबाद 

जापान के केंटो मोमोता का संबंध किस खेल से है? 
- बैडमिंटन

वर्ष 2020 के लिए "प्रतिष्ठित इंजीनियर अवार्ड" से किसे सम्मानित किया गया है।
- विनोद कुमार यादव
व्याख्या : विनोद कुमार यादव रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO है।

DRDO के "साइंटिस्ट ऑफ द ईयर" पुरस्कार से  किसे सम्मानित किया गया? 
- हेमंत कुमार पांडे 

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया? 
- के. वीरमणि
व्याख्या: यह पुरस्कार द्रविड़ कज़गम के अध्यक्ष के. वीरमणि को प्रदान किया गया। 

विश्व संगीत समारोह में तानसेन सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? 
- पं. सतीश व्यास 
व्याख्या : 96वें तानसेन संगीत समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश   द्वारा ग्वालियर में  किया गया।

भारत का सबसे ऊंचा मौसम विज्ञान केंद्र कहां पर स्थापित किया गया है? 
- लेह 
व्याख्या : लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर राधा कृष्ण माथुर है।

भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत किस राज्य में की गई? 
- मध्य प्रदेश 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा कोविड-19, जेडवाईकोव-डी के खिलाफ मैसर्स जीडस कैडिला द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित देश के पहले डीएनए टीके के चरण III के नैदानिक परीक्षणों की मंजूरी दी गई है।

वर्ष 2020 में, प्रसार भारती के डीडी और आकाशवाणी के डिजिटल चैनलों ने 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित  किया। 450 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का निर्माण गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया गया है। 

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने परियोजना तैयारी वित्तपोषण (पीआरएफ) के लिए 30 दिसंबर 2020 को 10 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

वर्ष 1966 में स्थापित एडीबी में कुल 68 सदस्य देश हैं जिनमें से 49  सदस्‍य देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ही हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024