06/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम किस वर्ष अस्तित्व में आया था?
- वर्ष 2011
व्याख्या : शहरी विकास विभाग की कई सेवाओं को सात से 15 दिन में अमल में लाया जाएगा। इन सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा "विधायक ई-मित्र सेवा" का शुभारंभ कब किया? 
- 6 जनवरी 2021
व्याख्या: यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस ऐप में एमएलए कॉर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

भारत सरकार से नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डिवेलपमेंट स्कीम के तहत 8.63 करोड़ रुपए की धनराशि से  कहां पर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा? 
- भड़ोलीकलां, बिलासपुर
व्याख्या : इस प्रोजेक्ट का संचालन कामधेनु हितकारी संस्था करेगी। बिलासपुर के नम्होल और सोलन के गंभरपुल के बाद संस्था का झंडूता के भड़ोलीकलां में प्रस्तावित यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा।


Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स - 1 जनवरी 2023