05/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

बैंक को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व आधुनिकतम तकनीकी समावेश सहित डिजिटल लेनदेन प्रक्रिया में सहकारी बैंकों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ‘व्यवसाय संचालन व उत्कृष्ट प्रबंधन निष्पादन’ के लिए प्रथम पुरस्कार से किस बैंक को अलंकृत किया गया है।

- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। इस पंचायत का नाम क्या है? 

- विजयपुर 

व्याख्या: प्रधान सतीश कुमार धीमान और उप प्रधान श्याम लाल वैंश चुने गए हैं।

सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों की श्रेणी में  को सर्वश्रेष्ठ गुणवतायुक्त प्रशिक्षण कार्य-निष्पादन के लिए देश के समस्त सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम पुरस्कार से किस संस्थान को नवाजा गया है? 

- हिमाचल के कृषि सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान, सांगटी (शिमला) 

सुशासन, लोकतंत्र और मानव आधिकारों के संरक्षण को समर्पितकामनवेल्थ पार्लियामेंट्स एसोसिएशन यानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में  इंडिया फोर्थ जोन से   हिमाचल प्रदेश की  किस नेत्री का चयन हुआ है? 

- चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी

व्याख्या:  सीपीए की संरक्षक और राष्ट्रमंडल प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।

हिमाचल प्रदेश में पासपोर्ट की पुलिस वेरिफिकेशन कितने घंटों में की जाती है? 

- 24 घंटे

"जौहर के अक्षर" पुस्तक तथा "अंगारों के फूल", "सुन मुटियारे", "ओ प्रवासी मीत मेरे" उपन्यास की लेखिका कौन थी? 

- संतोष सैलजा

हिमाचल प्रदेश में कितने जिलों में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है? 

-  पांच 

(मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, बिलासपुर और हमीरपुर) 


Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2