05/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

‘एक फॉरएवर रिश्ता अभियान किस बैंक द्वारा लांच किया गया? 
- बैंक ऑफ बड़ौदा
व्याख्या :  बैंक ऑफ बड़ौदा सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करने के मुद्दे पर विचार करने हेतु 7 सदस्य समिति का गठन किया है, इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
- केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति आर. पी.तिवारी

भारत में पहली किसान रेल का उद्घाटन नासिक के देओली से बिहार के दानापुर के बीच कब किया गया था?
- अगस्त 2020

भारतीय स्टील प्राधिकरण (सेल) ने किसे पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है?
-  सोमा मण्डल

देश के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत रोजगार मे वर्ष 2019 में  औसत दिनों तक रोजगार देने के मामले में सभी राज्यों में शीर्ष पर कौन सा राज्य रहा है? 
- मिजोरम
व्याख्या : दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर मेघालया चौथे स्थान पर केरल राज्य रहा है।

भारतीय सरकार ने प्रवासी भारतीयों से जुड़ने के लिए किस पोर्टल और ऐप को लॉन्च किया है?
-  ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल एवं मोबाइल ऐप। 

किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने दो सन-एक्सप्लोरेशन हेलियोफिजिक्स मिशन को मंजूरी दी है?
-  अमेरिका

हाल ही में तानसेन पुरस्कार में विश्व संगीत समारोह में किसे सम्मानित किया गया? 
-  पंडित सतीश व्यास

31 दिसंबर, 2020 को  रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में  किसकी नियुक्ति हुई? 
- सुनील शर्मा 

एस्टोनिया उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। हाल ही में भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने  कितने नए मिशन खोलने के लिए विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी? 
- तीन 
व्याख्या: वर्ष 2021 में भारत के तीन नए मिशन एस्टोनिया (यूरोप), पैराग्वे (दक्षिण अमेरिका) और डोमिनिकन गणराज्य (उत्तरी अमेरिका) में खोले जाएंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और किस देश के बीच बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी? 
- भूटान

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति  कौन बने?
- झोंग शानशान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईआईएम संबलपुर के स्थायी कैम्‍पस की आधारशिला रखी। यह किस राज्य में अवस्थित है? 
- ओडिशा

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
पारादीप पोर्ट ट्रस्ट भारत सरकार के अधीन एक प्रमुख बंदरगाह है और प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट अधिनियम, 1963 के तहत प्रशासित रही है, इसकी शुरुआत 1966 में लौह अयस्क के निर्यात के लिए एकल वस्तु बंदरगाह (मोनो कमोडिटी पोर्ट) के रूप में की गयी थी।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश की स्वदेशी आबादी का सम्मान करने के लिए अपने राष्ट्रगान में एक शब्द को बदल दिया है। “for We Are Young and free” को “for We Are One And free” से बदल दिया गया है।

30 दिसंबर 1943 को नेताजी सुभाष बोस ने पोर्ट ब्लेयर में तिरंगे फहराया था।

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2