04/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
मंडी जिला में कहां पर प्री फेब्रिकेटिड कोविड अस्पताल खुला जा रहा है?
- नेरचौक मेडिकल कालेज
दार्जिलिंग चाय पश्चिम बंगाल में उगाई जाती है, तो कांगड़ा चाय कहां पर हो गाई जाती है?
- हिमाचल प्रदेश
व्याख्या : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कांगड़ा चाय पर ‘कर्मवीर स्पेशल’ एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने यह सवाल पूछा।)
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में स्वर्ण जयंति ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना के अंतर्गत कितने स्कूल खोलने जा रही है?
- 100
चंबा जिला के पांवटा साहिब की कौन सी पंचायत निर्विरोध चुनी गई?
- ग्राम पंचायत टटियाना
व्याख्या : टटियाना पंचायत में महासू देवता के प्रांगण में पूरी पंचायत का निर्विरोध चयन किया गया। पूरी पंचायत निर्विरोध चुने जाने पर अब पंचायत को विकास कार्यों के लिए दस लाख और बीडीसी सदस्य चुनने पर पांच लाख रुपये मिलेंगे।
हिमाचल प्रदेश में कहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापित की गई?
- शिमला के रिज मैदान में (पदम देव परिसर में)
व्याख्या: यह प्रतिमा 18 फीट ऊंची है जिस पर 1.08 करोड रुपए खर्च किए गए।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए "पढ़ना लिखनाअभियानन" के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों को चुना गया है?
- 06
व्याख्या : चंबा, कुल्लू,सिरमौर,मंडी,शिमला तथा लाहौल स्पीति
प्रतिष्ठित पल्लव काव्य मंच ने डा. रामविलास शर्मा राष्ट्रीय सम्मान से किसी हिमाचली को सम्मानित किया है?
- डा. हेमराज कौशिक
रक्षम पंचायत ने लगातार तीसरी बार पंचायती राज चुनाव में ग्रामीणों के सहयोग से प्रधान और उपप्रधान सहित वार्ड सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना। यह पंचायत किस जिला में स्थित है?
- किन्नौर
व्याख्या : सुशील कुमार नेगी को प्रधान, खजान नेगी को उपप्रधान, वार्ड-1 से कीर्तन देवी, वार्ड-2 से वीरभद्र सिंह, वार्ड-3 से हरदेव नेगी, वार्ड-4 से कृष्णा देवी और वार्ड-5 से हेमलता को सदस्य चुना गया।
खोलूडू झील (कुभरी) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
- लाहौल स्पीति
Description : Kholudu Lake in Jobrang of Lahaul-Spiti district has frozen due to sub-zero temperature.
प्राकृतिक आपदाओं से जूझने में सहयोग हेतु अगस्त, 2018 में एनडीआरएफ की एक विशेष बटालियन कहां पर स्थापित की गई?
- कांगड़ा जिले के नूरपुर
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा बनाए गए कोविड-19 सैंपल कलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर को किस पुरस्कार से नवाजा गया?
- डिजिटल इंडिया पुरस्कार
जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के मुलिंग गांव की निकिता का चयन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत किस पुरस्कार के लिए किया गया?
- इंस्पायर पुरस्कार योजना 2020-21
हिमाचल प्रदेश में कहां पर पहला स्तूप बनाया गया?
- स्पीति
Comments
Post a Comment