03/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2021 में कितने राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट को शुरू किया? 
-  छह राज्यों 
व्याख्या : ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया के तहत यह योजना अगरतला (त्रिपुरा), रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात) और चेन्नई (तमिलनाडु) में शुरू की गई है।

किस देश के वैज्ञानिकों ने करीब 500 मीटर मूंगा चट्टान की खोज की? 
- ऑस्ट्रेलिया 
व्याख्या : यह इस क्षेत्र में 120 सालों में सबसे बड़ी खोज है।

कोरोना महामारी  के लिए वैक्सीन कोविडशील्ड (Covishield) किसके द्वारा तैयार की गई है? 
- सीरम इंस्टीट्यूट 

भारत में सभी वाहनों पर फास्टट्रैक लगाना अनिवार्य हो गया? 
- 1 जनवरी 2021

केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुताबिक भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय मौजूद है? 
-  1225
व्याख्या : उत्तर प्रदेश में 118, मध्यप्रदेश में 110  तथा राजस्थान में 76 केंद्रीय विद्यालय है।

हाल ही में एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप ई-सम्पदा किसके द्वारा लॉन्च किया गया? 
- आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी 

सरकारी नीतियों पर अपने नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करने के लिए ‘PR Insight’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल  किस राज्य द्वारा लांच किया गया? 
-  पंजाब

वर्ष 2022 के आईपीएल में कितनी टीम में शामिल होगी? 
- 10

पौधों से मांस तैयार करने वाली एशिया की पहली कंपनी "कराना" का मालिक कौन है? 
- ब्लेर क्रिश्टन

भारत का पहला डिजिटल एसेट मैनेजमेंट और स्टोरेज प्लेटफॉर्म  'DigiBoxx' किसके द्वारा लांच किया गया? 
-  नीति आयोग
व्याख्या : Digiboxx में 20GB क्लाउड स्टोरेज स्पेस मुफ्त में और प्रतिमाह 30 रुपये में 100GB स्पेस दिया जाता है।

हाल ही में किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश केसर को जी.आई.टैग प्राप्त हुआ है? 
- जम्मू कश्मीर के कश्मीरी केसर
व्याख्या : कश्मीरी केसर को जी.आई.टैग मिलने के बाद दुबई की एक सुपर मार्केट में लांच किया गया।

सुभद्रा लोकल एरिया बैंक लिमिटेड (Subhadra Local Area Bank Ltd), कोल्हापुर, महाराष्ट्र  का लाइसेंस किसके द्वारा रद्द किया गया? 
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

विजिकी (Wizikey) द्वारा BFSI मूवर्स और शेकर्स 2020 रिपोर्ट के अनुसार देश में 100 बैंकिंग वित्तीय सेवाओं और बीमा कंपनियों में प्रथम स्थान पर कौन है? 
- HDFC बैंक 
व्याख्या : ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक  क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

BFSI stands for : Banking, Financial Services and Insurance. 

‘Covid-19: सभ्यता का संकट और समाधन’ (Covid-19: Crisis of Civilisation and Solutions) पुस्तक के लेखक कौन है? 
- कैलाश सत्यार्थी
व्याख्या :  इस पुस्तक का विमोचन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह द्वारा किया गया।

भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहां पर स्थापित किया जा रहा है? 
- ओडिशा के राउरकेला शहर में

पूर्व बल्लेबाज जॉन एडरिक का निधन  हो गया, इनका संबंध किस देश से था? 
- इंग्लैंड

प्रसिद्ध उर्दू कवि शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन गया, इन्हें किस वर्ष पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? 
- वर्ष 2009

वैश्विक स्तर पर सर्व और रिसर्च करने वाली फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक 75 प्रतिशत लोगों ने  किस नेता का समर्थन किया? 
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत का पहला ‘रहस्यमयी’ मोनोलिथ किस राज्य में दिखा? 
- गुजरात 

नागालैंड में कोहिमा जिले की किस घाटी में भयंकर आग की घटना देखने को मिली? 
- दुजुक घाटी 

हाल ही में 14 JF-17 थंडर ब्‍लॉक- 3 फाइटर जेट किस देश की सेना में शामिल हुआ? 
- पाकिस्तान 
व्याख्या : पाकिस्तान ने इसे चीन की मदद से बनाया है। यह विमान लंबी दूरी तक निगरानी रखने में सक्षम अत्‍याधुनिक रेडार सिस्‍टम और हवाई हमला करने की ताकत से लैस हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024