31/12/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में किस देश ने अंगारा A5 हैवी-लिफ्ट रॉकेट को लॉन्च किया?
- रूस

हाल ही में किस राज्य सरकार ने सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
- असम

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस को कब अपनाया था? 
- 18 दिसंबर, 1992
(भारत में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध तथा पारसी को अल्पसंख्यक वर्ग में रखा गयाl भारत में अल्पसंख्यक आयोग एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के तहत की गई थी) 

भारत का 8वां हाइड्रोकार्बन उत्पादक बेसिन  कहां पर खोला गया? 
- पश्चिम बंगाल के अशोकनगर 

हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने महानदी के बाढ़कृत मैदान के क्षेत्रों  की पहचान के लिये एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। महानदी भारत के किस राज्य में है? 
- ओडिशा
(महानदी ओडिशा  की सबसे लंबी नदी है। महानदी की प्रमुख सहायक नदियाँ : शिवनाथ, हसदेव, ईब, मांड, जोंक तथा तेल नदी हैं) 

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने कहां पर उर्जा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए पहले उत्कृष्टता केंद्र को खोलने की घोषणा की है? 
- गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के परिसर में 

‘ग्रेट एस्ट्रोनॉमिकल कंजंक्शन’, हाल ही में सुर्खियों में रहा, यह किन दो ग्रहों के निकट है?
-  बृहस्पति और शनि

हिंद महासागर क्षेत्र में जहाज़ों की आवाजाही की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए किन देशों की सीमाओं पर भारत द्वारा राडार स्टेशन स्थापित किया जा रहा है? 
- मालदीव, म्याँमार और बांग्लादेश 

20 दिसंबर 2020 को भारत ने कोलोन विश्व कप कितने स्वर्ण रजत व कांस्य पदक जीते? 
- 3 स्वर्ण, 2 रजत और चार कांस्य पदक जीते। 
(ये स्वर्ण पदक सिमरनजीत कौर, मनीषा और अमित पंघाल ने जीते।) 

मानव स्वतंत्रता सूचकांक, 2020 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
- 111वां
(भारत को 162 देशों की सूची में 111वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में पहले तीन स्थानों पर न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड और हांगकांग हैं।)

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2