30/12/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में ऑनलाइन भुगतान समाधान प्रदाता PayU ने भारत में व्यापारियों के लिए टोकन भुगतान प्रवाह शुरू करने के लिए किसके साथ अनुबंध किया है? 
- गूगल पे

हाल ही में जर्मनी में कोलोन विश्वकप में मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम) और मनीष (57 किलोग्राम) ने कौन सा पदक जीता?
- स्वर्ण पदक

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने सत्र 2020-21 के लिए किसे मुख्य कोच नियुक्त किया? 
- राजकुमार शर्मा
(राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।) 

दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग तैयार कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में किसके द्वारा अपना नाम दर्ज करवाया गया? 
- बीएचयू की छात्रा नेहा सिंह
(नेहा ने खनिज रंगों से 62.72 मीटर लंबा ‘मोक्ष का पेड़’ बनाया है।) 

खेल मंत्रालय ने किन खेलों को इंडिया यूथ गेम्स 2021 में शामिल करने की घोषणा की है?
- गतका, कलरीपायट्टु, थांग-ता और मल्लखम्भ

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने E20 इंधन-पेट्रोल के साथ कितने प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण को ऑटोमोबाइल इंजन के रूप में अपनाने का प्रस्ताव किया है? 
-  20%

सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट ने 10 करोड़ दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए कैपजैमिनी के साथ मिलकर  किस नाम से नया ऐप लॉन्च किया है? 
- ‘कैपसारथी ऐप’  

हाल ही में माधव गोविंद वैद्य का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है? 
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक पव पत्रकार

किस निगरानी पोत को भारतीय तकरक्षक बल में शामिल किया गया है?
-  सुजीत

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस कब मनाया जाता है? 
-  20 दिसंबर
(22 दिसंबर 2005 को महासभा ने  अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाने की घोषणा की थी) 

हाल ही में किस देश द्वारा फिर से पेरिस समझौते में शामिल होने का ऐलान किया है? 
-  अमेरिका

 हाल ही में चीन के किस प्रांत में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई? 
- पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग

हाल ही में किन दो कंपनियों द्वारा एशिया के सर्वाधिक गहरे पानी से गैस का उत्पादन शुरू करने का ऐलान किया? 
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बीपी के साथ 
(गैस उत्पादन से 2023 तक देश की 15 प्रतिशत गैस की मांग पूरा होने की उम्मीद है। यहां गैस का उत्पादन दो हजार मीटर गहरे पानी में शुरू हुआ है जो एशिया में सर्वाधिक गहरा है।)

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024