29/12/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत बलगम की जांच में तेजी लाने और क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग  द्वारा एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किसके साथ हस्ताक्षरित किया? 
- डाक विभाग
(हिमाचल प्रदेश में क्षय रोग की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने क्षय रोेग डायग्नोज नेटवर्क बढ़ाया है। राज्य में पिछले 6 माह में आयुर्वेदिक अस्पतालों में 10 चिन्हित माइक्रोस्कोपिंग केंद्र (डीएमसी) और विभिन्न कारागारों में 4 डीएमसी शुरू किए है, जबकि राज्य में 218 डीएमसी पहले से ही कार्य कर रहे है।) 

हाल ही में नीट सुपरस्पेशलाइजेशन में ऑल इंडिया लेवल की कम्पटीशन एग्जाम में 100वां रैंक किस हिमाचली ने प्राप्त किया? 
- जिला किन्नौर के ठंगी गांव के डॉ. सौरभ नेगी 

18 दिसंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता कानून, 2019 को राज्य के गृह विभाग द्वारा अधिसूचित कर दिया गया। यह  किस कानून की जगह लेगा? 
- हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता कानून, 2006 
(हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता कानून, 2019 अधिसूचित होने के कारण वर्ष 2006 में निर्मित कानून को विधानसभा ने निरस्त कर दिया है। इस कानून में तीन साल की सजा का प्रावधान था।) 

विस्टाडोम कोच वाली हिमदर्शन ट्रेन  हिमाचल प्रदेश के किस रेलवे ट्रैक पर चलती है? 
- विश्व धरोहर शिमला-कालका रेलमार्ग पर

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस जिला में शराब के कारोबार में सरकारी खजाने को लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है? 
- सिरमौर के राजगढ़ में 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024