28/12/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी से जून माह तक जारी "क्षय रोग उन्मूलन" कार्यक्रम के आंकड़ों में  देशभर में प्रथम स्थान पर कौन राज्य जा रहा है? 
- हिमाचल प्रदेश
(हिमाचल प्रदेश में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जिला स्तर पर जारी आंकड़ों में हमीरपुर जिला को प्रथम स्थान मिला है।) 

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं की उंगलियों पर लगाई जाने वाली स्याही राज्य चुनाव आयोग द्वारा किस कंपनी से खरीदी है? 
- मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड
(राज्य चुनाव आयोग ने स्याही की तीस हजार शीशियां खरीदीं हैं। कर्नाटक सरकार की मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड कंपनी देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो मतदान के बाद वोटरों की उंगली में लगाई जाने वाली स्याही का उत्पादन करती है।) 

"रोघी सुसाइड प्वाइंट" हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा के समीप

3 जनवरी से 23 जनवरीपार्ट 2021 तक प्रदेश भर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क अभियान किस राजनीतिक दल द्वारा चलाया जाएगा? 
- हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी

केंद्र सरकार से जारी नेशनल फैैमिली हेल्थ सर्वे 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत महिलाएं घरों में खरीद-फरोख्त से जुड़े फैसले लेती हैं? 
- 94 फीसदी

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स - 1 जनवरी 2023