10/12/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन को किस वर्ष स्वीकृति दी गई थी? 
- वर्ष 2008
(इस रेललाइन के निर्माण के करीब 52 किलोमीटर ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण को समझौता प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजाब और हिमाचल में भानुपल्ली से दरोट तक 20 किलोमीटर पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। रेललाइन के प्रथम चरण के 63.1 किलोमीटर हिस्से की अनुमानित मूल लागत 2966 करोड़ थी, जो अब 6753 करोड़ पहुंच गई है।) 

उत्तर रेलवे ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय को दी रिपोर्ट में भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन का निर्माण कब तक पूरा करने का दावा किया है? 
- मार्च 2025 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 24 नवंबर 2020 को शुरू किए गए "हिम सुरक्षा अभियान" किसके माध्यम से संचालित किया जा रहा है? 
- स्वास्थ्य, आयुर्वेद,  महिला एवं बाल विकास पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन  तथा स्वयंसेवी संस्थाएं
(यह अभियान 27 दिसंबर 2020 तक चलेगा) 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कसौली  विधानसभा क्षेत्र के पांच बार चयनित विधायक का निधन हो गया? 
- रघुराज 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024