02/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में किस देश द्वारा सिनोफर्म वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की? 
- चीन
व्याख्या :  चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने सिनोफर्म वैक्सीन के लिए को मंजूरी दे दी। 

सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम 1958 (1958 की संख्या 14) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय सरकार  द्वारा  किस राज्य को 6 माह की अवधि के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया? 
-  नागालैंड
व्याख्या : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत के उत्तरपूर्वी राज्य नागालैंड अशांत घोषित कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय ने  30 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रालय ने सशस्त्र बल विशेधाधिकार कानून अफस्पा) के तहत राज्य को अगले छह महीनों की अवधि के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया है। 

राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 के पहले चरण में आए आंकड़ों के मुताबिक भारत के किस राज्य में सर्वाधिक रक्तचाप पीड़ित पुरुष है? 
- सिक्किम 
व्याख्या : दूसरे स्थान पर मणिपुर  तथा तीसरे स्थान पर केरला है।

भारत में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस किस पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में मनाया जाता है? 
- श्री अटल बिहारी वाजपेयी

वर्ष 2008-09 के आंकड़ों के मुताबिक भारत के किस राज्य में सर्वाधिक सिंचित भूमि मौजूद है? 
- पंजाब 
व्याख्या : दूसरे स्थान पर हरियाणा, तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश तथा पांचवें स्थान पर बिहार है।

हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपतियों पर किसी भी तरह का अपराधिक मुकदमा दर्ज न करने के नए संशोधन पर हस्ताक्षर किए?
- रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन

कोरोना काल में बिहार के लोगों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए  बिहार सरकार को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 
- डिजिटल इंडिया पुरस्कार - 2020

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन किस देश द्वारा विकसित की गई है? 
- ब्रिटेन 
व्याख्या  : ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विकसित एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल को मेडिसीन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एमएचआरए) ने मंजूरी प्रदान की है।

वुहान में कोरोना वायरस की स्थिति पर लाइव स्ट्रीम करने वाली सिटीजन जर्नलिस्ट झांग झान को चीन  द्वारा कितने वर्ष की सजा दी गई है? 
- 4 वर्ष की कैद 

यूनीकैस क्रिप्टो बैंक की पहली भारतीय शाखा कहां पर खोली गई? 
- जयपुर
व्याख्या : कैशा ने यूनाइटेड मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी के साथ एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से विश्व का पहला क्रिप्टो बैंक शुरू किया है जो उपयोगकर्ताओं को एक खाते से क्रिप्टोकरेंसी और फिएट में लेनदेन करने की अनुमति देता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में किस मिसाइल के निर्यात को मंजूरी प्रदान की? 
- आकाश मिसाइल प्रणाली

किस देश द्वारा चांद पर पहले परमाणु रिएक्टर स्थापित करने के लिए मंजूरी प्रदान की? 
- अमेरिका

मेलबोर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की इस मैच में भारत के कप्तान कौन थे?
- अजिंक्य रहाणे

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024