13/11/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

एसजेवीएनएल ने वर्ष 2023 तक कितने मेगावाट कंपनी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 
- 5000 मेगावाट कंपनी
(2030 तक 12,000 मेगावाट कंपनी तथा 2040 तक 25,000 मेगावाट कंपनी बनना है।) 

 हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र काजा में एसजेवीएन कितने मेगा वाट का सोलर पार्क बनाएगी?
- एक हजार मेगावाट 

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले  का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा कब किया गया?
- 11 नवंबर 2020
(इस मेले का आयोजन शिमला जिला के रामपुर के पाटबंगला मैदान में होता है।) 

800 मेगावाट की पार्वती जल विद्युत परियोजना-चरण दो  का निर्माण किसके द्वारा किया जा रहा है? 
- NHPC

(एनएचपीसी ने पार्वती प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की आधारशिला 1999 में रखी थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सैंज में प्रोजेक्ट का कार्य शुरू करवाया। वर्ष 2022 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।) 

देश में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) 112 को सबसे पहले  किस राज्य द्वारा लागू किया गया था?
- हिमाचल प्रदेश 
(हिमाचल पुलिस 112 इस नंबर पर आने वाली शिकायतों के मिलने के बाद के रिएक्शन टाइम को 20 मिनट से 10 मिनट कर रही है।) 

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा में आवाज और वीडियो विश्लेषण मशीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कब किया गया? 
- 10 नवंबर 2020
(पुलिस को मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में दर्ज होने वाली वॉयस और वीडियो रिकॉर्डिंग की विशेषज्ञ जांच के लिए चंडीगढ़, अहमदाबाद या हैदराबाद जाना पड़ता था) 

हिमाचल के चंबा जिले के सिकरीधार में कौन सा प्लांट लगाया जाएगा? 
- सीमेंट प्लांट

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024