05/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में कितनी सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है? 
- 17

हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है?
- शिमला

(जिला शिमला में लिफ्ट से लक्कड़ बाजार, लिफ्ट से हिमलैंड, लिफ्ट से आईजीएमसी, संजौली-ढली, निगुलसरी त्रांडा, जिला बिलासपुर के कैंची मोड़-मेहला, जिला कुल्लू और मंडी के बीच भूभु जोत, ऊना-हमीरपुर जिला के बंगाणा-धनेटा, जिला चंबा के होली उतराला, इसी जिले में तीसा-किलाड़, चामुंडा-होली सुरंग जिला कांगड़ा, गागल स्थित जंजैहली जिला मंडी और जलोड़ी जोत कुल्लू शामिल है।) 

चंबा जिला के पांगी घाटी में सोलर पावर प्लांट  किसके सहयोग से स्थापित किए जाएंगे? 
- हिमऊर्जा के माध्यम से
(चंबा जिले के पांगी उपमंडल में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के 1000 परिवारों के घरों में 250 वाट क्षमता प्रत्येक के ऑफ ग्रिड पॉवर प्लांट स्थापित करेगी।) 

सोनिया गांधी द्वारा रोहतांग सुरंग की आधारशिला कब रखी थी? 
- 28 जून, 2010 

अटल टनल रोहतांग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा कब की गई थी? 
- 25 दिसंबर 2019

हिमाचल प्रदेश का पहला ट्यूलिप गार्डन धर्मशाला में किसके सहयोग से स्थापित किया जाएगा? 
- एशियन डेवलपमेंट बैंक

मंडी जिला के उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत नांज में कौन सा प्रोजेक्ट प्रस्तावित है? 
- लुहरी दो हाइड्रो परियोजना

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024