30/09/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

पारस्परिक विचार-विमर्श के लिए संस्थागत तंत्र स्थापित करने के लिए किन दो संस्थानों के बीच में एमओयू साइन किया गया? 
- हिमाचल प्रदेश पुलिस और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी 

(प्रदेश पुलिस ने तकनीकी सहायता के लिए आईआईटी मंडी के साथ एमओयू किया है। प्रदेश पुलिस और आईआईटी मंडी के मध्य यह सहयोग अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, क्षमता वृद्धि पर आधारित होगा। एमओयू मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ।) 

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला में सीसीटीवी निगरानी मैट्रिक्स और कमान केंद्र का शुभारंभ    किसके द्वारा किया गया? 
-  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर

भारत में शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेटेंट दाखिल करने में  हिमाचल का कौन सा विश्वविद्यालय देश में तीसरे स्थान पर है? 
- शूलिनी विश्वविद्यालय 
(अप्रैल, 2018 और मार्च, 2019 के दौरान हिमाचल प्रदेश से कुल 193 पेटेंट दायर किए गए, जबकि शूलिनी विश्वविद्यालय के पास इस अवधि में 185 पेटेंट दर्ज करने का रिकार्ड है।) 

प्रदेश का पहला डिवीजन आफिस कहां पर खोला गया? 
-  बिलासपुर
बिलासपुर मुख्यालय में वर्ल्ड बैंक फेज-दो के तहत हिमाचल प्रदेश सड़क बुनियादी ढांचा विकास निगम (निर्माण प्रबंधन इकाई) डिवीजन कार्यालय खोला गया है। हिमाचल का यह पहला डिवीजन कार्यालय वर्ल्ड बैंक फेज-दो के तहत स्वीकृत छोटी-बड़ी सभी सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य इसी कार्यालय के अधीन होगा।)

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2