28/09/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

राफेल की पहली महिला पायलट कौन है? 
- शिवांगी सिंह
(फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट है। वाराणसी निवासी शिवांगी ने अंबाला से प्रशिक्षण लिया है।) 

अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका “टाइम” ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में किस भारतीय अभिनेता को शामिल किया है?
- आयुष्मान खुराना

मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया गया था! 
- 21 जनवरी 1972
(21 सितंबर 1949 को मणिपुर के महाराजा बुद्ब चंद्र ने मणिपुर को भारत से जोड़ने वाले इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन नामक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे? वर्ष 1956 में मणिपुर केंद्रशासित प्रदेश बना था) 

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार ने किस निकाय का गठन किया है?
-  राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण

बॉलीवुड में "बैड मैन" के नाम से कौन मशहूर है? 
- गुलशन ग्रोवर


अंतोदय दिवस किस व्यक्ति की स्मृति में मनाया जाता है? 
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय

( 25 सितंबर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस घोषित किया गया था। इस दिन ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसे आजीविका स्किल्स नाम का मौजूदा कौशल विकास कार्यक्रम को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के रूप में पुनः बनाने का निर्णय लियाl) 

हाल ही में भूतपूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का निधन हो गया इनका संबंध किस देश से था?
- ऑस्ट्रेलिया

हाल ही में शेखर बसु का कोविड-19  के कारण निधन हो गयाl किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थे?
- परमाणु वैज्ञानिक 
(वर्ष 2014 में इन्हें पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।) 

भारत के किस राज्य द्वारा सतर्कता आयोग की स्थापना की जाएगी? 
-  पंजाब

विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है? 
- 27 सितंबर

एयरबस ने किस वर्ष तक विश्व के पहले हाइड्रोजन संचालित वाणिज्यिक विमान को सेवा में लाने के अपने उद्देश्य की घोषणा की है? 
- वर्ष 2035

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024