24/09/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

अमृत मिशन रजत का संचालन हिमाचल प्रदेश के किन दो जिलों में किया जा रहा है?
- शिमला तथा कुल्लू

हाल ही में श्री श्यामा शर्मा का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थी? 
- राजनीति
(वर्ष 1977 में उन्होंने पहला चुनाव जीता। तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार की सरकार के दौरान वह पंचायत, खाद्य आपूर्ति एवं विधि मंत्री बनीं। सिरमौर जिला से पहली महिला मंत्री थी श्यामा शर्मा ने 1975 में आपातकाल के दौरान केंद्र सरकार के खोदरी माजरी यमुना हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूरों के शोषण के खिलाफ लड़ी थी।) 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में यमुना नदी के तटीयकरण के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा कितने करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है? 
- 251 करोड़

हिमाचल प्रदेश के किस जिला में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना द्वारा किसानों की आय में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई है? 
- मंडी 
(फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन (जायका) के सहयोग से चलाई जा रही है। मंडी जिला के किसानों की सालाना आय ₹83,000 थी जो अब बढ़कर 4.58 हो गई है।) 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024