20/09/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में शिरोमणि अकाली दल की सांसद व मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल द्वारा इस्तीफा दिया गया इनके पास कौन सा मंत्रालय था? 
- खाद्य प्रसंस्करण

(शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल है। वर्तमान में कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर है)

केंद्र सरकार द्वारा देश में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,500 तक बढ़ाने की योजना बनाई है? 
- मार्च 2025 
(रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा है।) 

"सैली" क्या है? 
- उष्णकटिबंधीय तूफान
(अमेरिका के फ्लोरिडा अलबामा सीमा पर पहुंचकर 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ भारी तबाही मचाई) 

बिहार के किस शहर में एम्स की स्थापना करने घोषणा की है?
- दरभंगा

चीन से किस देश के राजदूत टेरी ब्रांसटाड ने अपना पद से इस्तीफा दे दिया है?
- अमेरिका

विश्व बैंक द्वारा जारी मानव पूंजी सूचकांक 2020 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- 116 वां
(वर्ष 2019 में भारत 115वां स्थान प्राप्त हुआ थाl  इस बार मानव पूंजी सूचकांक में मार्च 2020 तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है।) 

रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धसमाना को किसका नया प्रमुख नियुक्त किया गया है?
- नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन

गिलगित बालटिस्तान को कौन सा देश पूर्ण राज्य का दर्जा देने जा रहा है?
- पाकिस्तान

अमेरिका ने देश की सुरक्षा को खतरा बताते हुए किन ऐप्स पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?
-  वीचैट व टिकटॉक

आईसीसी की ओर से जारी ताज़ा वनडे रैंकिंग में कौन से भारतीय खिलाड़ी पहले एवं दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं?
- विराट कोहली एवं रोहित शर्मा

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024