19/09/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर की बैठक का आयोजन कहां पर हुआ? 
- रूस 
(पाकिस्तान ने इस बैठक में जानबूझकर अपने नए नक्शे को प्रोजेक्ट किया जिसके कारण भारत के  नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर श्री अजीत डोभाल ने इस बैठक का बायकाट कर दिया) 

किस देश द्वारा कश्मीर और जूनागढ़ को अपने राजनीतिक मैप पर दर्शाया है? 
-  पाकिस्तान

 अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस कब मनाया जाता है? 
- 16 सितंबर
Theme: Ozone for life: 35 years of ozone layer protection

लोकसभा ने एक वर्ष तक कितने प्रतिशत वेतन कटौती के विधेयक को मंजूरी दे दी है?
- 30 प्रतिशत

जया बच्चन राज्यसभा में किस राजनीतिक दल की सांसद है? 
- समाजवादी पार्टी

पेटीएम फर्स्ट गेम्स ने किस खिलाड़ी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
- सचिन तेंदुलकर

98 साल की उम्र में MA पास करने वाले लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाले किस व्यक्ति का निधन हो गया? 
 - राजकुमार वैश्य

पैंगोंग और गोगरा तथा फिंगर क्षेत्रों में भारत का विवाद किस देश के साथ है? 
- चीन

किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है?
- सदाशिव रावजी पाटिल

सेटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक ब्लैक टॉप, हेलमेट टॉप, गुरंग हिल, मगर हिल आदि चोटियों पर किस देश द्वारा कब्जा किया जा रहा है? 
- चीन

किस देश में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर डाकघर का नाम रखा जायेगा?
- अमेरिका (ह्यूस्टन शहर)


Important Facts:

भारत में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस तथा यूनेस्को द्वारा 1994 से पांच अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता हैं।


योग के जनक तथा योगसूत्र संहिता के रचयिता महर्षि पतंजलि थे। शल्यचिकित्सा का पहला अध्याय महार्षि सुश्रुत के नाम से शुरू होता है। 

आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित ‘चरक संहिता’ आचार्य चरक की रचना थी। 

दुनिया में जॉन डॉल्टन (1766-1844) व राबर्ट ओपनहाइमर को आधुनिक युग के न्यूक्लियर वैज्ञानिकों के रूप में जरूर जाना जाता है, मगर वास्तव में परमाणु सूत्र के जनक महर्षि कणाद थे जिन्होंने हजारों वर्ष पूर्व परमाणु सिद्धांतों की रचना कर डाली थी।

वर्ष 1976 में ‘यूनेस्को’ ने भारत के महान् गणितज्ञ व खगोलशात्री आर्यभट्ट की 1500वीं जयंती मनाई थी। देश में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान इसी भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा है। 

भारत में 700 ईस्वी पूर्व ‘तक्षशिला’ को विश्व की प्रथम यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त है, जहां चिकित्सा शास्त्र के साथ कई अन्य विषयों पर पढ़ाई होती थी।

भारत के सुप्रसिद्ध विद्वान राजनीति, कूटनीति, रणनीति व अर्थशास्त्र के महान् परोधा आचार्य चाणक्य भी तक्षशिला विश्वविद्यालय से जुड़े थेl

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024