07/09/2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 5 सितंबर 2020 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया? 
-  47 शिक्षकों

हाल ही में भारत के किन दो दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा आईपीएल मैच न खेलने का निर्णय लिया? 
- सुरेश रैना तथा हरभजन सिंह

G20 विदेश मंत्रियों की सऊदी अरब में आयोजित बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? 
- विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर
(वर्तमान में जी-20 के अध्यक्ष का दायित्व सऊदी अरब के पास है।) 

"द लिटिल बुक ऑफ ग्रीन नजिस" नया प्रकाशन किसके द्वारा शुरू किया गया? 
-  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

किस राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए "स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंप्लॉयमेंट - SVAYEM" नामक योजना शुरू की? 
-  असम

भारत का एक्सप्रेसवे और राजमार्गों के निर्माण में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है? 
-  दूसरा
(भारत सरकार में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी है।) 

विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण व मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के लिए कौन सी हेल्पलाइन शुरू की गई?
 - किरण 
(सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत है।) 

नेशनल मैनेजमेंट गेम्स 2020 का पुरस्कार किसने जीता? 
- NTPC

हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा "आई रखवाली ऐप" लॉन्च किया? 
- पंजाब सरकार
(पंजाब सरकार द्वारा ग्रीनरी सेवियर्स के लिए इस ऐप को लांच किया। इस ऐप के माध्यम से पंजाब सरकार राज्य में वन क्षेत्र किस रक्षा करना चाहती है।) 

द्विवार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास "इंद्रा देवी" किन दो देशों की नौसेना के बीच होता है? 
- भारत तथा रूस

भारत का पहला फुटबाल प्रशिक्षण ऐप "भाईचुंग भुटिया फुटबॉल स्कूल्स ऐप" किसके द्वारा लांच किया गया? 
- खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू

इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी कब मनाया जाता है?
- 5 सितंबर

हाल ही में डेविड कैपेल का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है? 
- क्रिकेट

आइटीबीपी सेक्टर हेड क्वार्टर शिमला के पर्वतारोहियों ने "लियो परगिल" चोटी पर भारत का तिरंगा  पहरायाl यह चोटी कितने फीट की ऊंचाई पर स्थित है? 
- 22,222 फीट

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024