04/09/2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 वित्त वर्ष 2020-21 अप्रैल से जून तक जीडीपी ग्रोथ रेट क्या रहे? 

- -23.9 प्रतिशत

(कृषि क्षेत्र में 3.5% ग्रोथ दर्ज हुई है। जीडीपी के आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं।  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं।) 

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब हुई थी? 

-  1 सितंबर 1956

(1 सितंबर 2020 को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 64वां स्थापना दिवस मनाया गया एलआईसी की टैगलाइन है - संरक्षित जीवन, सुनिश्चित खुशियां)

चैतन्य डीम्ड यूनिवर्सिटी भारत के किस राज्य में स्थित है?

- तेलंगाना

(राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन से वर्चुअल माध्यम से चैतन्य डीम्ड यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया) 

निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री कौन है? 

- डॉ. लोबसंग सांग्य

विश्व बैंक द्वारा किस रिपोर्ट को जारी करने पर रोक लगाई है? 

- Doing Business

(डूइंग बिजनेस रिपोर्ट अक्टूबर 2019 में प्रकाशित हुई थी जिसमें भारत 63 वें स्थान पर था जबकि न्यूजीलैंड शीर्ष पर था। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास तथा इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में स्थित है इसकी स्थापना वर्ष 1939 में हुई थी।) 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है? 

- डॉ.राजेंद्र प्रसाद सिंह

  F1 बेल्जियम ग्रां प्री 2020 के विजेता कौन बने? 

- लुईस हैमिल्टन

किस राज्य के कुडप्पा ज़िले में खुदाई के दौरान रेनाटी चोल युग के एक दुर्लभ शिलालेखकी प्राप्ति हुई है?

- आंध्रप्रदेश

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए कितनी भाषाओं को अधिकृत किया? 

- पांच 

(उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिंदी और अंग्रेजी) 

भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2020 को चीन के कितने मोबाइल एप्स को प्रतिबंधित किया? 

- 118

भारत सरकार द्वारा चीन के 118 ऐप किस अधिनियम का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधित किए? 

- IT Act  की धारा 69-A

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024