03/09/2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
- केरल
(केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन तथा राजधानी तिरुवंतपुरम है)
लियो पारगिल चोटी पर हाल ही में भारत का तिरंगा किसके द्वारा फहराया गया?
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने
किस बीमा कंपनी ने "LiGo" नाम से AI- आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की है?
- ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस
"मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना" किस राज्य द्वारा शुरू की गई?
- उत्तर प्रदेश
(उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तथा राजधानी लखनऊ है।)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कश्मीर सेक्टर में पहली बार किस महिला पुलिस महानिरीक्षक की नियुक्ति की गई है?
- आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन एवं भारतीय मूल की महिला लीजा सिंह को भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए किस पद पर नियुक्त किया है?
- व्यापार दूत
भारत के किस राज्य द्वारा "सीप्लेन सेवा" शुरू की जा रही है?
- गुजरात
(सीप्लेन सेवा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से गुजरात में केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच में संचालित होगीl गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा राजधानी गांधीनगर हैं।)
राजीव कुमार को किस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई?
- चुनाव आयुक्त
हाल ही में पुरुषोत्तम राय का निधन हो गया किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
- एथलीट कोच
विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
- 2 सितंबर
Comments
Post a Comment