31/08/2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

National, World Current Affairs

 केंद्र सरकार द्वारा रेहड़ी, पटरी और फेरी वाले दुकानदारों को सस्ती पूंजी उपलब्ध कराने के लिए कौन सी योजना शुरू की है? 
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

 29 अगस्त 2020 को खेल दिवस के उपलक्ष्य में कितने खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
पांच
(रोहित शर्मा (क्रिकेटर), विनेश फोगाट (रेस्लिंग), रानी रामपाल(हाकी), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) और रियो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलु) 

राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार के साथ कितनी धनराशि भी दी जाती है? 
- 25 लाख रुपए
(यह धनराशि पहले 7.5 लाख थी अब इसे 25 लाख रुपए  कर दिया गया है। इसमें 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है।) 

अर्जुन पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपए से बढ़ाकर कितनी की गई है? 
- 15 लाख रुपए
(इस साल पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न, 27 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार, 13 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाडिय़ों को आजीवन उपलब्धि के ध्यानचंद पुरस्कार के लिए चुना गया था।) 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने किस एजुकेशनल प्लेटफार्म को ऑफिशियल पार्टनर  बनाया? 
- UnAcademy

द्रोणाचार्य पदक विजेता किस एथलेटिक्स कोच का 79 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?
पुरुषोत्तम राय

हुलहुमाले सेंट्रल पार्क किस देश में स्थित है? 
- मालदीव
(मालदीव में हुलूमले सेंट्रल पार्क के विकास और ‘आगमन जेट्टी’ के नवीकरण के लिए आधारशिला रखी गयी। भारत से 10 मिलियन मालदीवियन रुपया सहायता प्राप्त हुई है) 

लॉरा तूफ़ान ने कहां पर भारी तबाही मचाई? 
- लुइसियाना

 लेबनान की राजधानी है? 
- बेरुत

पुरस्कार विजेताओं की सूची:
राजीव गांधी खेल रत्न: 
1. रोहित शर्मा
2. विनेश फोगाट
3. मणिका बत्रा
4. रानी रामपाल
5. मरियप्पन थंगावेलु

अर्जुन पुरस्कार: 
1. इशांत शर्मा (क्रिकेट)
2. मनु भाकर (निशानेबाजी)
3. सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)
4. दुती चंद (एथलेटिक्स)
5. अतानु दास (तीरंदाजी)
6. दीप्ति शर्मा (क्रिकेट)
7. शिवा केशवन (शीतकालीन खेल)
8. मधुलिका पाटकर (टेबल टेनिस)
9. दीपक हुड्डा (कबड्डी)
10. दिविज शरण (टेनिस)
11. सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी (बैडमिंटन)
12. चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
13. दत्तु भोकानल (रोइंग)
14. आकाशदीप सिंह (हॉकी)
15. दीपिका ठाकुर (हॉकी) 
16. लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)
17. मनीष कौशिक (मुक्केबाजी)
18. राहुल अवारे (कुश्ती)
19. दिव्या काकरान (कुश्ती)
20. विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल)
21. सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी)
22. काले सारिका सुधाकर (खो-खो)
23. सन्देश झिंगन (फुटबॉल)
24. अदिति अशोक (गोल्फ) 
25. मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)
26. सुयेश नारायण जाधव (पैरा तैराकी)
27. संदीप (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य पुरस्कार: 
लाइफटाइम वर्ग: धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), के के हुड्डा (कबड्डी), विजय मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओ पी दाहिया (कुश्ती)। नियमित वर्ग: योगेश मालवीय (मल्लखंब), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप हांडू (वुशु) और जूड फेलिक्स (हॉकी)

ध्यानचंद पुरस्कार:
जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), प्रदीप गन्धे (बैडमिंटन), एन उषा (बॉक्सिंग), लाखा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय सचिन नाग (तैराकी), नंदन बल (टेनिस), नेत्र पाल हुड्डा (कुश्ती) और जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्य प्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)

तेनजिंग नोर्गे साहस पुरस्कार: 
कर्नल सरफराज सिंह, अनिता देवी, गजानंद यादव, ताका तामुत, नरेंद्र सिंह, केवल हिरेन कक्का, सत्येंद्र सिंह और स्वर्गीय मगन बिस्सा

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:
 लक्ष्य इंस्टीट्यूट, आर्मी स्पोटर्स इंस्टीट्यूट,तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), वायु सेना स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम)

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: 
पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024