29/08/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

Himachal Current Affairs

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कौन है?
- श्री बलदेव भंडारी
(मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर  ने  27 अगस्त 2020 को शिमला स्थित ढली सब्जी मंडी से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों व बागवानों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 198 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास किए।) 

यमुना नदी तटीयकरण के लिए किस मंत्रालय द्वारा मंजूरी प्रदान की गई? 
- केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय
(तटीयकरण खोदरी से लेकर बहराल कौंच वैली गुरुद्वारा साहिब तक का करीब 30 किलोमीटर का हिमाचल की तरफ का एरिया और सहायक खड्ड व नदी जंबूखाला तथा बाता नदी का कुछ एरिया शामिल है।) 

हिमाचल के लोगों का स्वास्थ्य विभाग  किस टेस्ट के माध्यम से यह पता लगाएगा कि कितने लोगों ने अपने मजबूत इम्यून सिस्टम के चलते कोरोना को बिना जांच और इलाज के ही मात दे दी? 
- इम्यूनो ग्लोबुलिन जी (आईजीजी)

अटल रोहतांग टनल का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब करेंगे? 
-  29 सितंबर 2020

प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत  कितने लोग लाभान्वित हुए हैं?
- 2.78 लाख परिवार

प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कितने लोग लाभान्वित हुए? 
 - 8.75 लाख 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024