24/08/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

Himachal Current Affairs

छठे राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया? 
- श्री सतपाल सिंह सत्ती
(राज्य में वित्तायोग पंचायतों की वित्तीय मांगों को पूरा करने के लिए गठित किया जाता है, जो एक संवैधानिक संस्था है। सतपाल सिंह सत्ती पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।) 
 
हिमाचल प्रदेश चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के नए कुलपति किसे नियुक्त किया गया? 
- डॉ.एस.के.चौधरी 
(इनकी नियुक्ति राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा की गई। इनकी नियुक्ति 65 साल की आयु तक या 3 साल में जो भी पहले हो तब तक रहेगी) 

हिमाचल प्रदेश के किस मेडिकल कॉलेज को न्यूरो सर्जरी और गेस्ट्रोएंट्रालॉजी कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली है? 
- इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला 
(इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है।) 

 हिमाचल प्रदेश में कहां पर 84 मंदिर स्थित है? 
- भरमौर, जिला चंबा
(भरमौर के राजा सहिल वर्मन ने मंदिर का निर्मान 84 सिद्धकों के नाम पर करवाया था।) 

हिमाचल हिमालय में हिम, हिमनदों से संबंधित अध्ययन किसके माध्यम से करवाया जा रहा है? 
- राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र, अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंन्द्र अहमदाबाद तथा भारत सरकार के सहयोग 

हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है? 
- 67%

हिमाचल प्रदेश सरकार देसी गायों को खरीदने पर कितने प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है? 
- 25%

 ‘‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’’  के अंतर्गत किस वर्ष तक प्रदेश सरकार द्वारा 9.61 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 
- वर्ष 2022 तक

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024