12/08/2020 - हिमाचल करेंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की किस पंचायत द्वारा मनरेगा  के अंतर्गत पहला हाउस कम मल्टीपरपज हाउस बिल्डिंग तैयार करवाया जा रहा है?
- शाला पंचायत गोहर विकासखंड, जिला मंडी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कितने किसान लाभान्वित हुए हैं? 
- 8.5 लाख
(प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 17,000 करोड़ रुपये जमा किए गए) 

 10 अगस्त 2020 को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वाइस चांसलर का अतिरिक्त कार्यभार किसे सौंपा गया? 
- ओंकार चंद शर्मा
(हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्थित है है। यह जिम्मेदारी ओंकार चंद शर्मा को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सौंपी गई) 

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय समुदाय की जनसंख्या कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है? 
- 5.71 प्रतिशत 
(प्रदेश में इस समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत कुल राज्य योजना की राशि का 9 प्रतिशत भाग चिन्हांकित है। वित्त वर्ष 2020-21 में जनजातीय उप योजना के अन्तर्गत कुल 1758 करोड़ रुपये, 1008 करोड़ रुपये योजना तथा 750 करोड़ रुपये गैर-योजना में प्रावधित किये गये हैं) 

हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी मंत्री रामलाल मार्कंडेय के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में चीन द्वारा कितने किलोमीटर तक सड़क निर्माण कर लिया है? 
-  20 किलोमीटर
(करीब 20 दिन पहले किन्नौर के कुन्नू चरण इलाके में कुछ भेड़पालक गए थे। ये सड़क बार्डर के साथ लगते बफर ज़ोन तक बनाई गई है, जबकि स्पीति बॉर्डर के आसपास किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं है।) 

 हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में वन संरक्षण अधिनियम-1980 लागू है? 
- आठ जिलों 

हिमाचल प्रदेश के किस सरकारी विभाग द्वारा अपना चैनल बनाया जा रहा है? 
- शिक्षा विभाग


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024