05/08/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश

हिमाचल प्रदेश में कहां पर प्रदेश का प्रथम गोकुल ग्राम स्थापित होगा? 
ऊना जिला के थाना कलां में

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में किन तीन जिलों में महिला शक्ति केंद्र योजना लागू की है?
- कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति

हिमाचल प्रदेश वस्तु एवं सेवा अधिनियम की किस धारा को प्रदेश सरकार द्वारा संशोधन की मंजूरी प्रदान की गई है? 
- धारा 51

ई-परिवहन सेवा लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन है? 
- हिमाचल प्रदेश

"मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना" के अंतर्गत महिला अभ्यर्थियों को कितने प्रतिशत सब्सिडी सब्सिडी प्रदान की जा रही है? 
30%

"बेटी है अनमोल योजना" के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले प्रत्येक परिवार में दो लड़कियों के जन्म तक उनके नाम बैंक या डाकघर में कितनी धनराशि जमा करवाई जाती है?
- ₹12000

सतलुज घाटी में किस वर्ष भयंकर बाढ़ आई थी? 
- वर्ष 2000 

वर्ष 2000 में सतलुज नदी में आई बाढ़ में कितना नुकसान हुआ था? 
- करीब 800 करोड

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला में कहां पर शहीद स्मारक का लोकार्पण किया? 
इंदिरा मार्केट

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कौन हैं?
- ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम का कार्यालय कहां पर स्थित है? 
- हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के किस मंदिर से ऑनलाइन प्रसाद डाक विभाग के माध्यम से मंगवाया जा सकता है? 
- छिन्नमस्तिका माता के मंदिर से 
(यह मंदिर ऊना जिला में स्थित है) 

हिमाचल प्रदेश सरकार वर्ष 2030 तक प्रदेश में कितना वन क्षेत्र वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं? 
- 30%

प्रदेश सरकार ने राज्य वृत्त वन मंडलों में 12,000 हेक्टेयर क्षेत्र में कितने पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 
- 1.20 करोड़

हिमाचल प्रदेश में वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन और आजीविका परियोजना किसके द्वारा शुरू की गई है? 
- जापान तथा भारत सरकार

कुंजुम टॉप, किब्बर, पिन वैली जैसे पर्यटक स्थल हिमाचल प्रदेश के किस राज्य में स्थित है? 
- लाहौल स्पीति

शिमला में जन्मे मशहूर हिंदी लेखक निर्मल वर्मा को किस वर्ष साहित्य अकादमी फेलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? 
-  वर्ष 2005

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024