31 जुलाई 2020 - राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स


भारत सरकार द्वारा तीन तीव्र गति से कोविड-19 का परीक्षण करने वाले लैबोरेट्रीज कहां पर स्थापित की? 
- कोलकाता, नोएडा और मुंबई 
( इनकी स्थापना नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा की गई) 

हाल ही में मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा डिजाइन और विकसित ऐप किस नाम से स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा लांच किया? 
मौसम

पाकिस्तान की कौन सी महिला पहली लेफ्टिनेंट जनरल नियुक्त हुई?
- निगार जौहर
(पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी तथा प्रधानमंत्री इमरान खान है) 

हाल ही में एडौर्ड फिलिप द्वारा प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया गया उनका संबंध किस देश से है? 
- फ्रांस

केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को कैबिनेट से कब मंजूरी प्राप्त हुई? 
- 29 जुलाई 2020

राफेल विमान उड़ाने वाले पहले भारतीय पायलट कौन बने? 
- कश्मीर के  हिलाल अहमद

भारत सरकार द्वारा किस राज्य के संपूर्ण क्षेत्र को शांत क्षेत्र घोषित किया? 
- नागालैंड
(नागालैंड के मुख्यमंत्री- नेफिउ रियो
तथा राजधानी कोहिमा है) 

मानव संसाधन मंत्रालय का नया नाम क्या निर्धारित किया गया? 
- शिक्षा मंत्रालय

SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 से वर्ष 2019 के बीच वैश्विक हथियारों के आयात में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है? 
सऊदी अरब 
(दूसरे स्थान पर भारत, तीसरे स्थान पर मिस्र, चौथे स्थान पर आस्ट्रेलिया  तथा पांचवें स्थान पर चीन है)

हिचेम मचिची  किस देश के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए? 
ट्यूनीशिया
 (ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद तथा राजधानी ट्यूनिस है) 

The India Way: Strategies for an Uncertain World”  पुस्तकें लेखक कौन है? 
डॉक्टर एस. शंकर
(डॉक्टर एस. शंकर वर्तमान में भारत सरकार में केंद्रीय विदेश मंत्री हैं) 

“Future of Higher Education – Nine Mega Trends“ पुस्तक के लेखक कौन है? 
- CA वी पट्टाभि राम

हाल ही में 2 बार ऑस्कर जीतने वाली किस महिला अभिनेत्री का देहांत हुआ? 
- ओलिविया डी हैविलैंड

"Dare to Dream 2.0" प्रतियोगिता का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
- रक्षा अनुसंधान और संगठन - DRDO
(रक्षा अनुसंधान और संगठन  के अध्यक्ष जी.सतीश रेड्डी है) 

 विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है? 
28 जुलाई
( इस वर्ष का थीम है - “Hepatitis-free future” 

विश्व प्रकृति दिवस कब मनाया जाता है? 
- 28 जुलाई

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024