27 जुलाई 2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स


चंबा जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेले का आयोजन किस महीने होता है?
 - जुलाई
(26 जुलाई 2020 को इस  ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ कोरोना वायरस के कारण महज रस्म अदायगी तक ही सीमित रहाl लक्ष्मीनाथ मंदिर में निंजा चढ़ाने के बाद मिंजर मेले का शुभारंभ होता है) 

वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के किस जिला से सबसे ज्यादा जवान शहीद हुए थे? 
कांगड़ा
(26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है) 

किस चैनल के माध्यम से सीमावर्ती  लद्दाख तथा कारगिल क्षेत्रों के लिए वर्ष भर सभी मौसमों के दौरान संचार सुनिश्चित हो पाएगा? 
- अटल सुरंग

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में हींग की खेती करने के लिए बीज लाने का कार्य किसे सौंपा है? - हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है?
 - 50%

हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला "दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण योजना" के तहत पंचायत, ब्लॉक, जिला परिषद की देश भर में हुई स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहा है? 
- हमीरपुर

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2