27 जुलाई 2020 - राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स


World Travel and Tourism Council 2019 के मुताबिक वैश्विक जीडीपी में यात्रा और पर्यटन का सबसे अधिक योगदान किस देश को प्राप्त होता है?
- थाईलैंड 19.7 प्रतिशत
(स्पेन 14.3 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा 13.0% के साथ इटली तीसरे स्थान पर है) 

भारत की जीडीपी में यात्रा एवं पर्यटन का योगदान कितने फीसदी है? 
- 6.8%

विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश कौन सा है? 
भारत
 (विश्व में कुल दुग्ध उत्पादन में भारत  का योगदान 22% है)

स्वतंत्र रूप से अपने पहले मंगल मिशन "Tianwen-1" का सफल परीक्षण किस देश द्वारा किया गया?  
चीन

हाल ही में विश्व व्यापार संगठन द्वारा किस देश को 25वें ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल किया? 
- तुर्कमेनिस्तान 
(विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो है) 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 87 वां देश  कौन बना? 
- मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ

पुडुचेरी सरकार ने कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है?
01 लाख रूपए

(निकारागुआ की राजधानी मैनागुआ    और राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा है। 
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का आगाज नवंबर 2015 में पेरिस में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति हॉलैंड द्वारा संयुक्त रूप से किया थाl अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है) 

किस मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
- अमला शंकर

"India’s International Bank" टैग लाइन किस बैंक की है? 
बैंक ऑफ बड़ौदा

(हाल ही में भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘Insta Click Savings Account’ सेवा की शुरूआत की है। इस बैंक का मुख्यालय बड़ोदरा गुजरात में स्थित है) 

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है? 
23 जुलाई

( 23 जुलाई 1927 को  मुंबई स्टेशन से एक निजी कंपनी इंडियन ब्रोडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से देश में पहला रेडियो प्रसारण शुरू किया था। 1 अप्रैल 1930 को इस प्रसारण को भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण कर लिया गयाl भारतीय राज्य प्रसारण सेवा 8 जून, 1936 को ऑल इंडिया रेडियो में परिवर्तित हुई) 

इंडियन ओवरसीज बैंक ने किसे नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?
- पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4