26 जुलाई 2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

मधुमक्खी पालन में उत्तरी भारत में पहले पायदान पर हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला रहा है? 
कांगड़ा

नगरोटा अनुसंधान केंद्र में पहली विदेशी मधु मक्खी(एपिस मेलिफेरा) का राष्ट्रीय स्तर पर सफल ट्रायल  कब हुआ था? 
- वर्ष 1962 

वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारत के कुल 527 सैनिक शहीद हुए थे इनमें से कितने सैनिकों का संबंध हिमाचल प्रदेश से था? 
- 52

हिमाचल प्रदेश के किस झील में जेट स्की, वाटर सर्फिंग, ई-फाॅयल, जेटवोटर जैसे साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया जा सकता है? 
- पौंग झील कांगड़ा

कांगड़ा जिला का कौन सा स्थल अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है? 
 - त्रियूडं

हिमाचल प्रदेश राज्य भार संप्रेषण केंद्र (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर) में रीयल टाइम पावर डाटा पहुंच और अनुमोदन के लिए वर्चुअल प्लेटफार्म का शुभारम्भ  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कहां से किया? 
- शिमला के उपनगर टुटू 
(प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में हिमाचल प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एचपीएसएलडीसी) को एक स्वतंत्र प्राधिकरण के रूप में घोषित किया था) 

देश में उपलब्ध कुल 40 हजार मेगावाट जल विद्युत क्षमता में से हिमाचल प्रदेश में कितनी जल विद्युत उत्पन्न करने की क्षमता को आंका गया है?
- 27 हजार मेगावाट जल विद्युत क्षमता
(इसमें से 10,600 मेगावाट क्षमता का दोहन किया जा चुका है) 

हिमाचल प्रदेश में गंगाजल किसके माध्यम से बेचा जा रहा है? 
- डाक विभाग

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024