25 जुलाई 2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश  के किस जिला को  वर्ष 2019 के लिए क्षय रोग उन्मूलन में प्रदेश भर में पहला और देश भर में तीसरा स्थान हासिल हुआ है? 
- हमीरपुर जिला 

(केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत देश को  वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं हिमाचल सरकार ने इसके लिए वर्ष 2021 का लक्ष्य तय किया है और इस उद्देश्य से मार्च, 2018 में मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना प्रारंभ की गई है) 

22 जुलाई 2020 को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने श्री सुरेश कश्यप जी का संबंध किस जिला से है?
- सिरमौर

कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाली इंदु गोस्वामी का चयन भारतीय संसद के किस सदन के लिए हुआ है? 
- राज्यसभा
(22 जुलाई 2020 को इंदु गोस्वामी द्वारा शपथ ग्रहण की) 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कब तक प्रदेश को बेसहारा पशु मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 
मार्च 2021 तक 
(यह जानकारी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा दी गई है) 

21 जुलाई 2020 को हिमाचल प्रदेश में मनाए गए 71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में 12,000 हेक्टर क्षेत्र में कितने पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया? 
- 1.20 करोड़ पौधे

राष्ट्रीय गोकुल ग्राम के अंतर्गत हिमाचल का पहला गोकुल ग्राम कहां पर स्थापित किया जाएगा? 
- ऊना जिला के थानाकलां 

(इस परियोजना का कार्यान्वयन हिमाचल प्रदेश पशुधन और कुकुट विकास बोर्ड (एचपीएलपीडीबी) द्वारा किया जाएगा। गोकुल ग्राम की स्थापना एचपीएलपीडीबी द्वारा राज्य पशुपालन विभाग के सहयोग से की जाएगी। गोकुल ग्राम में रेड सिंधी, साहीवाल, थारपारकर, गिर  जैसी विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश की देशी नस्ल की 500 गाय रखने की क्षमता होगी) 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024