2 जुलाई 2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की सुविधा के लिए ऑनलाइन स्वयं प्रमाणन (सेल्फ सर्टिफिकेशन) का शुभारंभ कब किया?
- 1 जुलाई 2020
(50 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित इकाइयां और मशीनरी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमो को इस श्रेणी में शामिल किया जाएगाl राज्य में लगभग 99.5 प्रतिशत उद्योग इस श्रेणी में आते हैं।) 

हिंदी कहानियों का संग्रह ‘जब तक जिंदा हैं’ का लेखक कौन है? 
डा. कुंवर दिनेश सिंह 

हिमाचल हैल्थ केयर योजना-हिमकेयर के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर निशुल्क इलाज की सुविधा कितनी है? 
- पांच लाख रुपए  
(वर्तमान में इसके अंतर्गत 5.50 लाख परिवार शामिल हैं और 201 अस्पताल योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इनमें से 63 निजी अस्पताल हैं।) 

वर्ष 2015 के पंचायती चुनावों में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली देश की सबसे छोटी आयु की किस महिला प्रधान का चयन हुआ था? 
-  जबना चौहान (मंडी की थरजूण पंचायत) 

हिमालयी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश  हिमालय पर्वत क्षेत्रों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा किस नाम की नई रेजिमेंट के गठन की मांग उठाई है?
- हिमालयन रेजिमेंट 

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2